शाजापुर। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिये मासिक बैठक का आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, कोठी पैलेस, नई कोर्ट भवन के पास, विक्रम नगर रोड, उज्जैन में 12 अप्रैल 2023 बुधवार प्रातः 11.00 बजे रखा गया है। इस दौरान भारतीय नौसेना पुनर्वास टीम, नई दिल्ली भी विशेषकर भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिये उपलब्ध रहेगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उज्जैन कमाण्डर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने क्षेत्र के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस बैठक में शामिल होवें।