शाजापुर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं शाजापुर जिला प्रभारी बृजेन्द्र सिंह यादव 8 अप्रैल 2023 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री यादव 8 अप्रैल को प्रातरू 08 बजे ग्राम सुरेल जिला अशोक नगर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे। वे यहां लाडली बहना योजना की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 04 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर शाम 05 बजे शाजापुर रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसे उपरांत वे शाम 06 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में निर्माणाधीन कार्याे की समीक्षा करेंगे।