BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 11:10 am
BIG NEWS : लोकायुक्त उज्जैन की टीम और जिला सहकारी बैंक का बाबू, जब स्टॉफ के ही सेल्समैन से की रूपयों की डिमांड तो एक्शन में आए अधिकारी, अब दर्ज हुआ प्रकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। लोकायुक्त उज्जैन द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन के लेखापाल एवं जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू के विरूद्ध अपराध दर्ज किया।
दिनांक 29.03.2023 को आवेदक शंकरलाल योगी निवासी आलोट जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय को उपस्थित होकर शिकायत आवेदन दिया कि मैं जिला सहकारी बैंक आलोट में सेल्समेन के पद पर कार्य करता था तथा मेरे द्वारा शारीरिक परेशानी के कारण वर्ष 2022 में नौकरी छोड़ दी थी, मेरे द्वारा जी.पी.एफ. एवं पेंशन चालू करने के लिये मैं अशोक शर्मा लेखापाल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन और जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू चंचल दावरे से मिला तो अशोक शर्मा ने 5,000/-रूपये एवं चंचल दावरे द्वारा 10,000/-रूपये की मांग की।’’ आवेदक शंकरलाल योगी की शिकायत पर निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा तस्दीक की गई एवं आरोपी चंचल दावरे और अशोक शर्मा द्वारा रिश्वत मांग की रिकॉर्डिंग कराई गई। आवेदक शंकरलाल योगी द्वारा बताया गया कि दोनों आरोपीगणों अशोक शर्मा एवं चंचल दावरे को मेरे द्वारा लोकायुक्त में की गई शिकायत की शंका हो गई है एवं उन्होंने रिश्वत के पैसे नही लेने एवं फ्री में काम करने का बोला है। आरोपीगणों द्वारा आवेदक से रिश्वत मांग पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.अधि.2018) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आवेदक की शिकायत सही पाने पर एवं आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग किये जाने पर आरोपीगणों अशोक शर्मा, लेखापाल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन व चंचल दावरे, बाबू जिला सहकारी बैंक आलोट जिला रतलाम के विरूद्ध अप.क्र. 00/07/2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.अधि.2018) दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE