शाजापुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा बेल- बैंगलूरू से नवीन एम-3 मॉडल की मशीनों का एक्सेप्टेंस टेस्ट के उपरांत उपयुक्त नहीं पाई गई मशीनों को जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर को भेजने के निर्देश दिये गये है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक्सेप्टेंस टेस्ट कार्य के उपरांत एक्सेप्टेंस टेस्ट में उपयुक्त नहीं पाई गई मशीनों को भेजने की कार्यवाही के लिये 08 अप्रैल 2023 प्रातः 10 बजे ईव्हीएम गोडाउन खोला जायेगा। इसके लिये राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को 08 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 बजे ईव्हीएम गोडाउन शाजापुर पर आमंत्रित किया गया है।