इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 29 नए केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 13 और इंदौर में 9, जबलपुर में 3, सीहोर में 2, उज्जैन और नर्मदापुरम में 1-1 केस सामने आया है। फिलहाल प्रदेश भर में 179 एक्टिव केस हैं। वहीं शुक्रवार को 14 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदेश में 26 मामले सामने आए थे।
वैक्सीन लगवानों वाले भी आ रहे चपेट में-
राजधानी भोपाल के 103 एक्टिव मामलों की बात की जाए, तो इसमें 1 व्यक्ति नॉन वैक्सीनेटेड है। बाकी सभी मरीज वैक्सीनेटेड हैं। तीन मरीज भोपाल में भर्ती हैं, इसमें से एक मरीज चिरायु में और दो मरीज कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 1 महिला और 2 पुरुष हैं।
युवा से लेकर बुजुर्गों तक मिले संक्रमित-
भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों में 18 साल तक की उम्र के सिर्फ 7 मामले हैं। वहीं बचे पॉजिटिव केस 19 से 70 साल तक की उम्र के लोग हैं। दूसरी तरफ इन एक्टिव केस में 63 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। प्रदेश की अलग-अलग लैब्स में गुरुवार को कोरोना के 744 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 26 सैम्पल पॉजिटिव निकले। इससे राज्य की कोविड पॉजीटिविटी दर 3.4 हो गई है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड बुलेटिन रिपोर्ट में हुई है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट मंगलवार को 2.4, सोमवार को 1.7 था।