धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्र के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में वृत कुक्षी मे कार्यवाही की जाकर गंधवानी स्थित ऋषि मालवीय ढाबा 17 बीयर बोतल, 55 पाव लंदन प्राइड, 204 पाव देसी प्लेन मदिरा कुल लगभग 58 बल्क लिटर मदिरा जप्त की गई । जिसकी अनुमानित कुल कीमत 23 हजार रुपए है । आरोपी शैलेश े/व रामलाल मालवीय के आधिपत्य वाले ढाबे से अवैध मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) व 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के जेल भेजा गया।