धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत दसरखेड़ा धरमराय रोड डही के योगेंद्र पिता राधेश्याम भावसार को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पीथमपुर के छोटी बगदून निवासी राजू बाई पति भेरूलाल मालवीय को बीमारी के उपचार के लिए 80 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।