मनासा। शनिवार को दोपहर मनासा के कारगिल चौराहे पर आशा उषा सहयोगिनी ने मिलकर कारगिल चौराहा मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय पहुंची जहां पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा । आशा आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के नेतृत्व में समस्त आशाए पिछले 18 दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है आशाओं की मांग है मिशन संचालक के अनुशंसा के आधार पर आशाओ को 10000 प्रतिमा व पर्यवेक्षक को 15000 प्रति माह वेतन दिया जाए । अगर आशाओं की मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद सभी आ जाएं मिलकर उग्र आंदोलन करेगी ज्ञापन दौरान मनांसा ब्लाक की समस्त आशाएं उपस्थित रही ।