बुरहानपुर। कलेक्टर भव्या मित्तल ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कल्याण विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत की हैं। कलेक्टर ने आवेदिका अनुराधा सालवे पति सचिन सालवे तथा अंजूम रहेबर पति रफिकउद्दीन को मुख्यमंत्री कल्याण विवाह योजना अंतर्गत 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की हैं।