मंदसौर। पशुपतिनाथ पुलिया पुरानी धान मण्डी में पम्प हाउस का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। वेस्टेज पानी निकालने के लिए पाइप लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि पुरानी धान मण्डी से पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है और हमारा यह प्रयास है कि मई के आखरी तक किसी भी कंडीशन में कार्य को पूरा करके पंप फिटिंग करने का लक्ष्य है। यह पाइप लाइन धान मण्डी से शिवना नदी तक जाएगी और वेस्टेज पानी को नदी में छोड़ेगी।