पन्ना। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विकास रथ के द्वारा लाड़ली बहना योजना और अन्य शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार व जनजागरण अभियान निरंतर जारी है। जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिलाने और सभी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से लाड़ली बहना योजना और हितग्राहीमूलक अनेक योजनाओं के संबंध में आवेदन कैसे किया जाए और किस-किस दस्तावेज की आवश्यकता होगी, के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रचार रथ से जानकारी ली जा रही है। रथ में टी.वी. स्क्रीन पर वीडियो भी दिखाया जा रहा है। इसके अलावा फ्लैक्स के माध्यम से जरूरी जानकारी प्रदर्शित की गई है।