पन्ना। जिले के जनसेवा मित्र मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों के जरिए भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सीएम फेलो रवीश पाटेकर के नेतृत्व में जनसेवा मित्रों द्वारा महिलाओं को योजना के लाभ बताए जा रहे हैं, साथ ही आवेदन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता गतिविधियों के जरिए महिलाओं को जागरूक करने का कार्य भी जनसेवा मित्र कर रहे हैं। इस क्रम में दीवार लेखन के अलावा जनसेवा मित्र वर्षा नामदेव और आयुषी खरे ने योजना पर केन्द्रित आकर्षक रंगोली भी बनाई। गत दिनों जिले में जनसेवा मित्रों की नियुक्ति विकासखण्डवार की गई है।