नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने शनिवार को उपखण्ड मनासा के ग्राम खिमला में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल प्रदाय योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी दिलीप बिल्डकान को योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और योजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही रेस्ट्रोरेशन का कार्य भी तत्परतापूर्वक करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रीनको कम्पनी द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया एवं जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे।