BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 7:33 pm
REPORT : जनपद पंचायत की छह स्थाई समितियों का गठन, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने किया नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन जनपद पंचायत की छह स्थाई समितियों का गठन उज्जैन ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों का उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पहार से सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों से कहा कि वे एकजुटता के साथ उज्जैन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की भलाई के लिये काम करें। जनपद पंचायत की छह स्थाई समितियों में कृषि स्थाई समिति, शिक्षा स्थाई समिति, संचार तथा संकर्म स्थाई समिति, सहकारिता और उद्योग स्थाई समिति, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण स्थाई समिति तथा वन स्थाई समिति शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि स्थाई समि‍ति में कान्हा पटेल, गोकुल गुजराती, बाबूलाल, राजेश सिंह आंजना, श्याम कुंवर बाई, संगीता बाई, सीमा परमार शामिल है। शिक्षा स्थाई समिति में भवरबाई चौधरी, पवनबाई, बीवी कुदरत पटेल, मोहम्मद सादीक मेव, राजेन्द्र सिंह, शर्मिला, सीमा परमार शामिल है। संचार तथा संकर्म स्थाई समिति में पवनबाई, बीवी कुदरत पटेल, मोहम्मद सादीक मेव, राजेन्द्र सिंह, श्याम कुंवरबाई, संजय दड़िया एवं सीमा परमार तथा सहकारिता और उद्योग स्थाई समिति में अनीता पण्ड्या, भंवरबाई चौधरी, बाबूलाल, मदनलाल मालवीय, राजेश सिंह आंजना, शर्मिला एवं संगीता शामिल है। इसी तरह स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति में कान्हा पटेल, पवनबाई, बाबूलाल, राजेन्द्र सिंह, शान्तिलाल सिसौदिया, संजय दड़िया, सरिता और वन स्थाई समिति में कान्हा पटेल, अनीता, श्याम कुंवर, सरिताबाई, बीवी कुदरत, शान्तिलाल एवं राजेश सदस्य शामिल है। स्थाई समितियों के गठन के दौरान जिला पंचायत सदस्य  शोभाराम मालवीय, पीठासीन अधिकारी राकेश शर्मा, तहसीलदार तोमर, जनपद पंचायत उज्जैन सीईओ हेमलता मण्डलोई एवं नवनिर्वाचित समितियों के सदस्यगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE