शाजापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार आज राजनीतिक दलों की उपस्थिति में एटीपी से रिजेक्ट बीयू, सीयू को जिला जबलपुर भेजने के लिए ईव्हीएम गोडाउन खोला गया।
जिले से भेजे जाने वाली 14 बीयू एवं 12 सीयू के नंबर की सूची से राजनैतिक दल के उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि विजय जोशी एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रतिनिधि सतीश गुप्ता के समक्ष बीयू, सीयू का मिलान जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक सुनिल तिवारी द्वारा कराया गया। इसके पश्चात् जबलपुर भेजे जाने वाली मशीन की पेटी बाहर निकाली जाकर ईव्हीएम गोडाउन नोडल अधिकारी ईव्हीएम एवं पुलिस बल सुरक्षा गार्ड राजनैतिक दलो की उपस्थिति में पुनः सील किया गया।