मनासा। विद्युत वितरण कंपनी कल मनासा नगर में 33 केवी फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। मनासा के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि इस कार्य की वजह से सुबह 7 से 11 बजे तक नगर के कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।