मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा कल मंदसौर जिले में रहेंगे। उनका संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इस तय कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री देवड़ा 9 अप्रैल को शासकीय वाहन से प्रातः 11 बजे जलोदिया पहुंचेंगे। वे यहां नारायणगढ़-जलोदिया सड़क का लोकार्पण करेंगे। अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम मंदसौर में करेंगे।