BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 3:30 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता पहुंचे अफीम किसानों के बीच, चर्चा कर जानी समस्याएं, बोले- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को नहीं आने देंगे कोई परेशानी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम तोल केंद्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की। सांसद ने बताया कि अफीम तोल केंद्र पर मैं हर वर्ष आता हूं क्योंकि मुझे यह ध्यान में है कि किसान भाई बड़े परिश्रम से अफीम उत्पादन करते हैं और मेरे संसदीय क्षेत्र और आसपास के राजस्थान क्षेत्र के इलाकों में देश दुनिया में बेहतरीन पद्धति से किसान अफीम निकालते हैं और यह बिना परिश्रम के संभव नहीं है। खेतों से निकलकर जब उत्पादन अफीम तोल केंद्र पर आता है तो यहां पर किसानों को कठिनाई नहीं होनी चाहिए। यह जवाबदारी हमारी भी होती है। पॉलिसी में लगातार जब मैं 2014 से सांसद बना हूं तब से लगातार सुधार करने की प्रक्रिया हम करते आ रहे हैं और उसका परिणाम है कि 90 हजार किसान भाई अपने खेतों में अफीम उत्पादन कर पा रहे हैं। हम प्रयास करेंगे कि आने वाले वर्षों में भी इसमें कमी की बजाए बढ़ोतरी की जाएगी। किसान भाइयों को जो दिक्कत होती थी कि तोल केंद्रों पर तोल होने के बाद कई महीनों तक रिजल्ट नहीं आते थे इस बार पहली बार की किसान भाइयों को तोल केंद्र के बाद 10 से 12 दिन में रिजल्ट मिल जाएंगे और फैक्टरी से भी जल्दी रिजल्ट आ जाएंगे जो भी मानक प्रक्रिया है वह जल्दी पूरी कर रिजल्ट जल्द आ जाएंगे। इससे एक फायदा होगा आने वाली पॉलिसी में हम इस बात की लड़ाई लड़ पाएंगे कि जो किसान भाई अफीम उत्पादक करते समय ओलावृष्टि से पीड़ित हुए जिनके खेतों में पानी का भराव हो गया था हम स्टेट गवर्नमेंट से भी रिपोर्ट लेंगे और किसान भाइयों से भी रिपोर्ट लेंगे दोनों का तालमेल करके भारत सरकार की नीति बनाने में हम उस बात को बताएंगे कि किसानों का बहुत लॉस हुआ है। उसके मद्देनजर किसानों के लाइसेंस डी लाइसेंस ना हो और इस बात से प्रसन्न है कि भारत सरकार हमारी बातों को नजरअंदाज ना करते हुए प्रथम दृष्टि में सुनती है और किसान भाई भी बड़े परिश्रम से अफीम की खेती को लीगल तरीके से उत्पादित करते हैं हमारी कोशिश है कि किसानों को उचित मूल्य मिले पिस्ते दाने की लड़ाई भी हमने लड़ी और आज पोस्ता दाने के भाव में एक संतुष्टि पूर्वक इजाफा है अफीम तोल केंद्र पर किसानों की व्यवस्था का प्रश्न उठा था पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने किसानों के रुकने के लिए यहां पर धर्मशाला बुक करवाई थी, लेकिन प्रशासन ने अंतिम दिनों में धर्मशाला निरस्त कर दी हमें ठीक नहीं लगा प्रशासन का व्यवहार क्या पहले से नहीं बोल पाए भारत सरकार के अधिकारियों को आपने जो धर्मशालाएं उपलब्ध कराई थी आपने अचानक समाप्त कर दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE