नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा थाना प्रमारी नीमच केंट निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सम्पत्ति संबंधी अपराधियों की घरपकड हेतु अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मार्च 2023 को फरियादी बालुराम पिता भेरूलाल जाट उम्र-46 साल निवासी चपलाना ने थाना नीमच केंट पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी मोटर साईकिल हिरो स्प्लेंडर प्लस नम्बर-एमपी 44 जेडए 7594 को कोई अज्ञात व्यक्ति पेंटर का ढाबा महूरोड नीमच से चोरी कर ले गया। जिस पर थाना नीमच केंट पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु मुखबीरों को मामूर किया। दौराने विश्वसनीय मुखबीर की सुचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सदर अपराध के अलावा आरोपी ने पूछताछ में अन्य दो मोटर साईकिल सफेद रंग की अपाचे मोटर साईकिल एवं काले रंग की हिरोहोण्डा स्प्लेण्डर मोटर साईकिल चोरी करना कबूला। आरोपी के कब्जे से तीनों वाहन बरामद कर जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी-
राजु उर्फ गटदु पिता कांतीलाल निनामा जाति-मीणा उम्र-45 साल नि. नाथुखेडी घाटी थाना- खमेरा जिला- बांसवाडा राज
सरहानीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही मे उनि शिशुपालसिंह गौर, सउनि कैलाश कुमरे, प्रआर-55 आदित्य गौर प्रआर .प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल नीमच),आर.लखनप्रताप (सायबर सेल नीमच) आर कुलदीपसिंह (सायबर सेल नीमच) आरक्षक श्रीपालसिंह चन्द्रावत, आर.45 लक्की शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा ।