शाजापुर। सहकारिता उपायुक्त, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाजापुर तथा बैंक के अधिकारी के साथ पगरावदकलां स्थित सीताराम वेयर हाउस का आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गोदाम पर टीन शेड का काम लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण पाया गया। साथ ही किसानों से उपार्जित किया गया गेहूं टीन शेड में पूर्ण रूप से सुरक्षित में रखा पाया गया एवं खरीदी का कार्य किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण में गोदाम मालिक के प्रोपराइटर रेखा पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी आरईएस, एमपी, डब्ल्यूएलसी के मैनेजर एवं संस्था प्रबंधक को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।