खरगोन। शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन के गृह विज्ञानविभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ममता गोयल को मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इन्होंने अपना शोध कार्य मध्यप्रदेश के धार जिले की अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण में स्वंय सहायता समूह की भूमिका का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर डॉ. जयश्री बाथम के निर्देशन में पूर्ण किया है। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य डॉ. एमके गोखले एवं समस्त स्टॉफ तथा पति डॉ. विजय गोनेकर माता सुमन गोयल एवं परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।