देवास। तुकोजीराव पवार स्टेडियम में संस्था हेल्पिंग हैंड्स द्वारा चावल से अभिनेता सोनू सूद का आज रविवार को पोर्टेड बनाया गया। लाइव वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अभिनेता सोनू सूद को यह पोर्टेड भी दिखाया गया। और उनसे चर्चा भी की गई। फोटो देखकर अभिनेता सोनू सूद अभिभूत हुए। और जल्द ही देवास आने की भी बात कह दी। वही पूरी संस्था को सोनू सूद ने धन्यवाद भी कहा। गौरतलब है कि संस्था द्वारा देवास शहर से करीब 25 क्विंटल चावल इकट्ठा किया गया है। और कोरेना योद्धा सोनु सुद का पोर्टेड बनाया गया। वही संस्था द्वारा इस कार्यक्रम के बाद पुरे चावल को गरीब बस्तियों में पैकेट बनाकर बांट दिया जाएगा।