मनासा। नगर में सोमवार को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर में चल समारोह में निकाला गया। चल समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सेन जी महाराज की प्रतिमा को रथ में रखकर चल समारोह निकाला गया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 723 वीं जयंती मनाई गई। इसी उपलक्ष्य में रुघनाथ मंदिर से चल समारोह के दौरान मौजूद लोग नाचते झूमते हुए शामिल हुए। यह चल समारोह शहर के मुख्य चौक खड़ा शेर गली, अल्हेड दरवाजा, सदर बाजार होते हुए रुघनाथ मंदिर पर पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का समापन हुआ। चल समारोह का नगर में मुख्य चौराहे पर लोगो ने फूलो से स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजन ने सेन जी महाराज के बारे में संबोधन दिया।कार्यक्रम समापन अवसर पर महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई।