BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 6:28 pm
REPORT : जिले में रोजगार मेलों के माध्यम से हितग्राहियों को 444 करोड रुपए का ऋण अनुदान लाभ प्रदान किया, खुशी से खिल उठे चेहरे, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार रतलाम जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, उद्यमशीलता का निर्माण करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महती पहल की गई है। जिले में रोजगार मेलों के आयोजनों का सिलसिला जारी है।

 जिले में बीते वित्तीय वर्ष मे लगाए गए 8 रोजगार स्वरोजगार मेलों के माध्यम से 52 हजार 81 हितग्राही लाभान्वित किए गए हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन मे हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत 444 करोड़ 54 लाख रूपए का ऋण अनुदान लाभ प्रदान किया गया है।जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिलीप सेठिया ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन की  21 कल्याणकारी योजनाओं में आवंटित लक्ष्य शत-प्रतिशत अर्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए कुल 172 सतर्कता शिविर बीते वित्तीय वर्ष में आयोजित किए जाकर आम जनता को जागरूक किया गया। सेठिया ने बताया कि जिले में मार्च 2021 तक 29 बैंकों की 157 शाखाएं कार्य कर रही थी। मार्च 2023 में बढ़कर 29 बैंकों की 170 शाखाएं कार्य कर रही हैं। जिले का अग्रिम जमानत 8 मार्च 2021 मैक्स 2 प्रतिशत था मार्च 2022 में 111 प्रतिशत तथा मार्च 2023 में 121 प्रतिशत है। जिले की वार्षिक साथ योजना ने मार्च 2021 में 99 प्रतिशत उपलब्धि थी। 

मार्च 2022 में 102 प्रतिशत 14 मार्च 2023 में 103 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई।जिले में मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत 261 शिविर एवं साधन जागरूकता अभियान अंतर्गत 192 शिविर पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना अंतर्गत जिले के बाजना एवं सैलाना आदिवासी विकासखंडों में 20 हितग्राहियों को वाहन खरीदने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण लाभ प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE