BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 11:28 am
KHABAR : मालगाड़ी में कोयला में सुलगी आग, सांक स्टेशन पर फायर ब्रिगेड ने बुझाई, गार्ड की सर्तकर्ता से बड़ा हादसा टला, गार्ड ने पहले ही सांक स्टेशन पर कर दी सूचना, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। कोयला भरकर ले जा रही मालगाड़ी में बुधवार की शाम को कोयला सुलगना शुरू हो गया। गनीमत रही कि गाड़ी के गार्ड ने डिब्बे से धुंआ उठता हुआ देख लिया। जिस पर सांक स्टेशन पर ट्रेन को रूकवाकर फायर ब्रिगेड से इस आग को बुझाया और बाकी कोयले पर भी पानी से छिड़काव किया। ट्रेन धनवाद झारखंड से आगरा की ओर कोयला भरकर ले जा रही थी। मौके पर नूराबाद थाना पुलिस भी पहुंच गईं। 


जानकारी के मुताबिक धनवाद से चलकर दिल्ली की ओर जा रही कोयला से भरी ट्रेन के एक डिब्बे से धुंआ उठता हुआ गार्ड ने देखा। इसी बीच ग्वालियर से निकलते ही गार्ड ने सांक स्टेशन पर डिब्बे से धुंआ उठने की सूचना कर दी। जिस पर ट्रेन के आने से पहले ही फायर ब्रिगेड सांक स्टेशन पर पहुंच गई। जहां डिब्बे के हिस्से से धुंआ उठ रहा था। तुरंत ही फायर ब्रिगेड ने इस आग को बुझा दिया। अमूमन गर्मियों में कोयला में आग लगने की घटनाएं हो जातीं है। इसलिए फायर ब्रिगेड ने डिब्बों के अन्य हिस्सो पर भी पानी का छिड़काव किया। जिससे आग न भड़के। उधर नूराबाद थाना प्रभारी ओपी रावत स्टाफ के साथ पहुंच गए। जहां उन्होंने पूरी स्थिति को देखा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE