नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, सुबेदार धर्मेंद्रसिंह, सूबेदार सोनू बड़गुर्जर द्वारा हाईवे स्थित डार्क स्पॉट भरभड़िया फन्टा का भ्रमण कर दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय के अंतर्गत एलईडी लाईट लगाने का कार्य की पहल करने पर एलईडी लाईट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। अतिशिघ्र ही भरभड़िया फंटा पर एलईडी लाईट का कार्य करना प्रारंभ हो जायेगा। जिससे पर्याप्त प्रकाश से वाहन चलको को मार्ग पर करने मे सुविधा होंगी और दुर्घटनाओ मे भी कमी आएगी।
साथ ही यातायात टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध 20 चालान बनाकर समन राशि 6000 रुपये, बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध 06 चालान बनाकर समन राशि 3000 रुपये अन्य वाहन चालको के विरूद्ध 08 चालान बनाये जाकर समन राशी 4000 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार यातायात पुलिस नीमच द्वारा कुल 34 चालान बनाये जाकर राशि 13000 रूपये वसूल की गई।