BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल के आईएसबीटी से हटाया अतिक्रमण,.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र एवं.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति में पांच दिवसीय योग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर भोपाल में.. <<     KHABAR : इंदौर के तलावली चांदा सांई मंदिर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 7:48 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रचार रथ कर रहा है प्रचार-प्रसार, आमलोग ले रहे जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार रथ द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और अन्य शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जनजागरण अभियान निरंतर जारी है। जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिलाने और सभी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा इस रथ से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

प्रचार रथ ने दूसरे चरण में गुरूवार को मनासा विकासखंड के ग्राम हतुनिया, बरलाई, राजपुरा, चचोर, पालडा, पिपलिया सिंघाडिया, तलाऊ आदि गावों का भ्रमण कर प्रचार-प्रसार किया। प्रचार रथ के माध्यम से लाड़ली बहना योजना और हितग्राहीमूलक अनेक योजनाओं के संबंध में आवेदन कैसे किया जाए और किस-किस डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और परिवार के लोगो द्वारा रथ से जानकारी ली जा रही है। गांव-गांव में प्रमुख स्थानों पर प्रचार रथ को रोककर टीवी स्क्रीन पर भी वीडियो दिखाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE