BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 12:57 pm
BIG NEWS : आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एसपी तोलानी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन, पुलिस बल का पैदल भ्रमण एवं फ्लैग मार्च, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। परशुराम जयंती एवं ईद-उल-फितर के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, अधिकतम पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करने, वाहन चैंकीग करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है। 
एसपी अमित तोलानी द्वारा बघाना के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें। 

परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु एसपी अमित तोलानी के निर्देशानुसार एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी यशस्वी शिंदे एवं थाना प्रभारी मनासा आर सी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा में फ्लैग मार्च निकाला जाकर परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने की अपील की गई। 

परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्रों में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर शांतिपूर्ण तरिके से मनाने की अपील की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाकर संद्विग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही है तथा पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया जा रहा है। 

नीमच पुलिस की आमजनता से अपील- 
जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE