BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 10:04 am
KHABAR : श्रमिको के अधिकारों के संरक्षण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर,  वियरएट ग्लोबल कंपनी कसरावद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, पढ़े अबरार पठान की खबर   

Share On:-

कसरावद। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर द्वारा दिनांक 01.05.2023 को अंर्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वियरएट ग्लोबल कंपनी कसरावद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
 

उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणनरेन्द्र पटेल ने कहा कि देश एवं समाज निर्माण में श्रमिकों के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिको के विकास के बिना देश का विकास संभव नही है एवं इसके लिये श्रमिकों का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना एवं उनके अधिकारों का संरक्षण अतिआवश्यक है। श्रमिक देश के विकास की रीढ़ है। यदि श्रमिक परेशान हो तो प्रगति संभव नही है। इस कारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव श्रमिकों में अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु तत्पर हैं। ‘श्रमिकों के विरूद्ध अपराध प्रकोष्ठ’ नामक विधिक सेवा योजना चलाई जा रही है, जिसमें पीड़ित मजदूर द्वारा अपनी समस्या अथवा शिकायत दर्ज कराकर मामले का निराकरण करा सकता है एवं विधिक सहायता एवं सलाह निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

कम्पनी प्रबंधक सीताराम त्रिपाठी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं श्रमिकों के कल्याण के लिए कम्पनी द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में श्रम अधिकारी  सुदीप सिंह अलावा द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से जुड़ी एवं अन्य श्रमिकों से जुड़ी श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 


कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद विवके जैन साहब द्वारा नशामुक्ति एवं नशाउन्मुलन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा श्रमिकों की आवश्यकता एवं सदैव अपने उद्देश्य पूर्ति में निष्ठा एवं मेहनत के साथ लगे रहने की बात कही गई। श्रमिको के उत्थान हेतु सम्मिलित प्रयासों की बात भी कही गई। 


कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश, नरेन्द्र पटेल के साथ न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, न्यायालय, कसरावद, विवके जैन, श्रम अधिकारी, खरगोन सुदीप सिंह अलावा, कारखाना प्रबंधक सीताराम त्रिपाठी दिलीप गांव शिंदे कसरावद के अंतर्गत नियुक्त प्रषिक्षित पैरालीगल वालेंटियर आकिल खान एवं देवदत्त एक्कल, अधिवक्ता ,कम्पनी का स्टाफ एवं श्रमिक बहुसंख्या में उपस्थित रहे।  
 
उक्त शिविर में श्रमिकों को विधिक ज्ञान से संबंधित पेम्प्लेट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नवीन जोशी द्वारा किया गया कार्यक्रम के उपरांत न्यायाधीशों द्वारा कंपनी का निरीक्षण भी किया। 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE