BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 5:08 pm
KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल, ग्रामीणों ने मिलकर किया सामुदायिक कुएं का जीर्णाेद्धार, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 के तहत जनपद पंचायत उज्जैन की ग्राम पंचायत पिंगलेश्वर में सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है। ग्राम पंचायत, कमेटी सदस्यों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से गांव के ऐतिहासिक सामुदायिक कुएं का सफलतापूर्वक जीर्णाेद्धार एवं साफ-सफाई कार्य पूरा किया गया।

वर्षों से उपेक्षित पड़े इस जलस्रोत की गाद निकालकर, झाड़ियां हटाकर और आवश्यक मरम्मत कार्य कर इसे पुनः उपयोगी बनाया गया है। सरपंच निकाली बाई के नेतृत्व में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्य की शुरुआत 1 मई 2026 को हुई थी और इसे निर्धारित समय में पूर्ण किया गया।

जीर्णाेद्धार के बाद कुएं की जल भंडारण क्षमता बढ़ी है, जिससे वर्षा जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कृषि एवं पशुपालन के लिए भी यह जलस्रोत लाभकारी साबित होगा। महिलाओं को अब निकट और सुरक्षित जल संग्रहण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सफाई, संरक्षण दीवार निर्माण एवं परिसर को सुव्यवस्थित करने का कार्य भी किया। जनपद पंचायत उज्जैन ने इसे जल संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताते हुए अन्य ग्राम पंचायतों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE