BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 5:23 pm
KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर कार्रवाई करें, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, मैहर में रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक, पढे़ खबर

Share On:-

मैहर। सुप्रीम कोर्ट की गठित रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। SP कार्यालय में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में होने वाले सड़क हादसों के कारणों को समझना और उन पर लगाम लगाना था।


इस उच्च स्तरीय बैठक में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, एसपी अवधेश प्रताप सिंह, एएसपी डॉ. चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल समेत आरटीओ, एनएचएआई (NHAI) और पीडब्ल्यूडी (PWD) के कई सीनियर अधिकारी शामिल हुए।


कमेटी के चेयरमैन ने की मैहर पुलिस की तारीफ
बैठक में एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने मैहर जिले में पिछले दो साल में हुए सड़क हादसों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई और पुलिस के जागरूकता अभियानों की पूरी रिपोर्ट पेश की। कमेटी के चेयरमैन सप्रे ने मैहर पुलिस और प्रशासन के इन कामों की तारीफ की और कहा कि नए व छोटे जिलों के मुकाबले मैहर का प्रदर्शन काफी बेहतर है।


चूंकि मैहर मां शारदा की पवित्र नगरी है, इसलिए रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष सप्रे ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए- मैहर में हर महीने लाखों भक्त आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षित और आसान यात्रा प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।


बिना परमिट, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी गाड़ियों में एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट, वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस (बीमा) होना अनिवार्य किया जाए और इसकी कड़ाई से जांच हो।


हेलमेट-सीट बेल्ट न लगाने वालों और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भारी जुर्माना वसूला जाए। इसके साथ ही, उन्होंने नेशनल हाईवे और मुख्य सड़कों पर हादसों की वजह बनने वाले ‘ब्लैक स्पॉट्स’ को तकनीकी रूप से सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE