BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 3:17 pm
KHABAR : खाद संकट, ई-टोकन व राजस्व समस्याओं को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जिलेभर के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था, ई-टोकन प्रणाली, फार्मर आईडी और विभिन्न राजस्व समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

किसानों का कहना है कि ई-टोकन सर्वर की धीमी गति और समितियों में खाद की कमी के कारण उन्हें खेती के महत्वपूर्ण समय में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई नगद खाद वितरण केंद्र भी बंद पड़े हैं, जिन्हें तुरंत शुरू करने की मांग की गई है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ ने बताया कि बड़ी संख्या में किसानों के फार्मर आईडी प्रकरण लंबित हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं और ई-टोकन बुकिंग का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने पटवारियों को गांव-गांव जाकर फार्मर आईडी बनाने के निर्देश देने की मांग की।

इसके अलावा नामांतरण, फौती, बंटवारा, सीमांकन और नाम सुधार जैसे राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण की भी मांग उठाई गई। किसानों ने आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य पर बेचे गए गेहूं का भुगतान भी कई मामलों में गलत खातों में चला गया है, जिसे तत्काल ठीक करने की आवश्यकता है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बड़ी संख्या में किसान इस दौरान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE