BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 4:45 pm
KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। यहां सम्पन्न 90वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग में श्रीरामजी की सेना ने हजारो की संख्या में एकत्र होकर सनातन धर्म की संगठन शक्ति का परिचय कराते हुए सनातनी हम सब एक का उद्घोष किया।  


उल्लेखनीय है कि अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा,विव्दान, रामराष्ट्र आराधक, साहित्याचार्य संत श्रीचेतनराम जी(उदयपुर)की पावन प्रेरणा से मंदिरो की पवित्र नगरी मनासा में सनातनी समाज में धर्म, आध्यात्म, संस्कार के भाव प्रगाढ़ करते हुए सामाजिक समरसता, सद्भाव जागृत करते हुए सामुहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ अनवरत जारी है। इसी क्रम में 90वां पाठ पवित्र पुरुषोत्तम मास में श्री पंजाबी समाज के तत्वावधान में अयोध्या पुरी पर भक्तो की भारी भीड़ व्दारा सम्पन्न किया गया। 


सामुहिक पाठ का आरंभ पंजाबी समाज अध्यक्ष श्री प्रीतम बांगा,अशोक गुलाटी,प्रकाश गुलाटी,देशराज दुआ,सतीश बांगा,राम गुलाटी,अनिल वधवा,महेंद्र छाबड़ा, संजय छाबड़ा,हर्ष ग्रोवर,लोकेश सिंधवानी, प्रदीप मलिक,पलाश दुआ,पंकज छाबड़ा, रमेश झांम,महेश छाबड़ा (टीवीएस) आदि ने श्रीहनुमान जी के स्वरूप पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए किया।


अपार जनसमुह को भजन गायक राजकुमार मारु ने अपने भजनश्मेरा सालासर दरबार मुझे अच्छा लागे सेश् गाकर खुब नृत्य करवाया तो सत्यनारायण सोनी ने अपने भजन श्राम आयेगे तो अंगना सजाऊगी श्से पूरे पांडाल को अपने साथ जोड़ लिया वहीं अरुण झंवर ने थारे ढोल नगाड़ा बाजे रे भजन से श्रीहनुमान जी की महिमा गाई तो कमल विजयवर्गीय ने लोकप्रिय मेवाड़ी लावणी मारा सांवलियाजी सेठ थाने कहां हो गया लेट से नानीबाई  के भावो को प्रकट किया वहीं गायक समरथ खाटवा ने श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में भजन से श्रीहनुमान जी की भक्ति का गुणगान किया ,साथ ही विजय उपाध्याय ने श्भरोसा तेरा हैश् भजन से ईश्वर के प्रति विश्वास को प्रकट किया तो सुनील शर्मा ने अपने भजन श्कैसा करिश्मा तुने हनुमान कर दियाश् से श्रीहनुमान जी की शक्ति का बखान किया तो धर्मपाल ग्रोवर ने अपने भजन श्सुनले कन्हैया अजीॅ हमारी  श् से अपनी अरदास की साथ ही प्रकाश छत्ताणी ने अपने भजन निशिचरहीन करेगे धरतीश् से प्रभु श्रीराम जी के प्रण को स्वर दिया व भक्तो को खुब नृत्य करवाया।


सनातन सत्संग मंडल व्दारा भव्य, दिव्य, विराट आयोजन के लिए श्री पंजाबी समाज व सभी सनातन परिवारो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 91वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग में 16जून मंगलवार को रात्रि 8-30बजे चौधरी कालोनी स्थित श्रीरुपेश्वर महादेव मंदिर सपरिवार पधारने का आग्रह किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE