BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 3:42 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक, पुलिसिंग की हुई हाईलेवल समीक्षा, अब अपराधियों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- नशे के नेटवर्क पर होगा बड़ा प्रहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रतलाम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमेष अग्रवाल बुधवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत नीमच पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, जबकि पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी अग्रवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि लंबित प्रकरणों, अपराध रिकॉर्ड, विवेचना की प्रगति तथा पुलिसिंग सिस्टम का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न थानों का निरीक्षण कर शिकायत निवारण व्यवस्था, पुलिस स्टाफ की उपलब्धता और आमजन को मिलने वाली सेवाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

मीडिया से चर्चा में डीआईजी अग्रवाल ने कहा कि ब्राउन शुगर, डोडाचूरा और अफीम तस्करी जैसे मामलों में पुलिस केवल छोटे अपराधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही शिकायतों के त्वरित निराकरण और प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। डीआईजी के दौरे को जिले में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE