BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 4:21 pm
KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, उज्जैन में कांग्रेस नेताओं ने कहा- नामांकन रद्द करना लोकतंत्र और संविधान पर हमला, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में मंगलवार को उज्जैन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और सुनियोजित साजिश बताया।


शहर के टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास दोपहर एक बजे से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रवि राय, अजित सिंह सहित शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवा दल, महिला कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नामांकन निरस्त कराया
रवि राय ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया जाना लोकतंत्र की हत्या और “सीट चोरी” है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक महिला उम्मीदवार को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर कांग्रेस के 64 विधायकों को मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन में यदि कोई त्रुटि थी तो उसे सुधारा जा सकता था, लेकिन जानबूझकर ऐसा नहीं होने दिया गया।


अजित सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन सुनियोजित षड्यंत्र के तहत निरस्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी और सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE