मंदसौर। तहसील मल्हारगढ़ के अंतर्गत ग्राम मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में आमजन से आपत्तियां एवं अभिमत आमंत्रित किए गए हैं।
तहसीलदार मल्हारगढ़ ने बताया कि ग्राम पंचायत मनासाखुर्द के सरपंच द्वारा ग्राम स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 24 में से 0.63 हेक्टेयर भूमि मांगलिक भवन निर्माण हेतु आवंटित किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
उक्त प्रस्ताव के संबंध में किसी भी व्यक्ति को यदि कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वह अपना अभिमत 15 जून 2026 तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।