BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 10:37 am
KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा उमावि में जिला शिक्षा अधिकारी ने किया 13 दिवसीय समर कैंप स्पंदन का उद्घाटन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर के सीएम राइज विनोबा उमावि में 1 मई से 13 मई तक चलने वाले 13 दिवसीय समर कैंप स्पंदन का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी  के.सी. शर्मा ने किया। अपने उद्बोधन में शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और 21वीं सदी के कौशलों को विकसित करने की दृष्टि से समर कैंप को महत्वपूर्ण बताया।संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर द्वारा कैम्प में संपंन्न होने वाली विभिन्न गतिविधियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा उनका महत्व बताया।

आरम्भिक गतिविधियों में वार्म अप एक्टिविटी में सभी विद्यार्थियों को योगासन अनिल मिश्रा द्वारा सिखाये गए। इसी कड़ी में कैंप में स्पोर्ट्स गतिविधि की शुरुआत एडीपीसी अशोक लोढ़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गयी। समर कैंप की प्रभारी हिना शाह ने बताया बताया कि गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप बच्चों के  सर्वांगीण विकास एवं स्किल डेवलपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिसमे बच्चे अपनी रूचि अनुसार विभिन्न गतिविधियों का चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में बच्चो ने  कत्थक, मार्गदर्शक, रोचन सोनटक्के, तबला प्रशिक्षक विनय राठौर एवं मार्शल आर्ट एवं आत्मरक्षा प्रभारी शिक्षिका महिमा पितलिया के साथ बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि समर कैंप की जिम्मेदारी कविता वर्मा, प्रहलाद बैरागी तथा अमित झा संभाल रहे हैं। समर कैंप में संस्था के 145 विद्यार्थी भाग ले रहे है। संचालन हीना शाह ने तथा आभार संध्या वोहरा ने व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE