BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 10:43 am
KHABAR : जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा निशुल्क गणवेश, 1672 विद्यार्थियों के खाते में जमा करा दी राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले के शासकीय विद्यालयों के एक लाख 34 हजार 540 स्कूल विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश दी जा रही है। इसके अंतर्गत जारी वर्ष 2022-23 मे जिले के सीएम राइस स्कूलों में अध्ययनरत 1672 विद्यार्थियों के बैंक खातों में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सीधे राशि जमा कर दी गई है। 
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा समय सीमा मे विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिले के शासकीय स्कूलों के कक्षा पांचवी तथा आठवीं के 3282 विद्यार्थियों के खातों में भी सीधे राशि जमा कर दी गई है। इसके अलावा जिले के शासकीय स्कूलों के पहली से लेकर चौथी कक्षा तथा छठी एवं सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के गणवेश सिलाई का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा जिनके बैंक खातों में 75 प्रतिशत राशि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सीधे जमा कर दी गई है।जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक एम.एल सांसरी ने बताया कि शासन की योजना अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के लिए दो गणवेश प्रदान किए जाते हैं जिनके लिए प्रति गणवेश 300 रुपए राशि शासन द्वारा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र के तहत आगामी 20 मई तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को गणवेश वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE