BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 11:14 am
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने किया प्रतिभागियों को संबोधित, बोले- अल्पविराम परिचय कार्यशाला में सीखें आनंदित रहने के गुर, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्यप्रदेश शासन, आनंद विभाग के स्वशासी संस्थान राज्य आनंद संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर में विगत दिनों आयोजित एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वीकार्यता का भाव आनंद में बढ़ोत्तरी करता है, व्यक्ति अपना स्वअवलोकन कर जीवन में एक नई दिशा प्राप्त कर सकता है। हमारे पास सभी के लिये समय है, लेकिन कभी स्वयं से मुलाकात नहीं करते है। इस अल्पविराम कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि हम स्वयं से संपर्क कर ऐसे कारणो, भावों को जाने जो हमारे आंतरिक आनंद में बाधक है और हमें कहां सुधार की आवश्यकता है। इस प्रकार हम अपने परिवार, कार्यक्षेत्र व समाज में भी इस आनंद को फैला सकते है। कार्यक्रम में सीएम राईज विद्यालय के शिक्षकगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास अधीक्षकों ने भाग लिया।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर शाजापुर शिरीष सुमन शर्मा ने राज्य आनंद संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए बताया कि नागरिकों में सकारात्मक सोच विकसित हो एवं आनंद की अनुभूति के लिये विभिन्न प्रकल्पों पर राज्य आनंद संस्थान से जुड़े स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं, जिन्हें आनंदक कहा जाता है, के माध्यम से गतिविधियां संचालित की जाती है, जिसमें प्रमुख रूप से आनंद उत्सव, आनंद क्लब, आनंदम केन्द्र, आनंद शिविर, आनंद सभा, अल्पविराम आदि कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा घोषित कुछ महत्वपूर्ण दिवसों को भी नागरिकों में जनचेतना जागृत करनें के उद्देश्य से आनंदकों द्वारा प्रतिमाह मनाया जाता है। इसी क्रम में आगामी 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस एवं 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष भावसार द्वारा सुंदर प्रार्थना के साथ किया गया तत्पश्चात राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश की रिसोर्स पर्सन डॉ. समीरा नईम ने संचालन करते हुए बताया कि किस प्रकार हम स्वयं से जुड़कर कुछ विधाओं के माध्यम से आंतरिक आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। राज्य आनंद संस्थान से जुड़े अनेकों लोगो ने इस दिशा में प्रयास किया है और अल्पविराम सत्रों में हम अपने जीवन में हुए सकारात्मक परिवर्तनों को ही साझा करते है। जिस प्रकार हम अपने खातों का लेखा-जोखा रखते है, क्या कभी हमने अपने जीवन का लेखा-जोखा रखने का प्रयास किया है? जीवन के लेखा-जोखा के माध्यम से अपने स्वयं के जीवन में हुए परिवर्तन को साझा करते हुए मदद, कृतज्ञता और क्षमा के भावों को अपने अंदर देखने के लिए प्रतिभागियों से परस्पर संवाद किया। इसी प्रकार अन्य सत्रों में हमारे जीवन से जुड़ी विभिन्न चिंताओं का विश्लेषण कर ऐसी चिंताए जो हमारे प्रभाव के दायरे में है, उस पर चिंतन कर ऐसी अनेकों चिंताओं से मुक्त होकर आनंदित जीवन की ओर बढ़ सकते है। इसी प्रकार हमारे स्वयं से रिश्ता, परिवार, कार्यक्षेत्र एवं समाज से जुड़े विभिन्न रिश्तों का सुक्ष्म अवलोकन शांत समय के माध्यम से करके किस प्रकार रिश्तों में सुधार किया जाकर आनंद को अनुभूत किया जा सकता है इस पर भी प्रकाश डाला गया। राज्य आनंद संस्थान से कृपाली राणा द्वारा आइस ब्रेकर के माध्यम से सार्थक संदेश दिया गया।
कार्यशाला के शुभारम्भ के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  विवेक दुबे, उपसंचालक कृषि  के.एस.यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जी.आर.अम्बावतिया, सहायक संचालक कृषि आर.सी.पुनासिया, कृषि वैज्ञानिक डा.गायत्री वर्मा, आनंदम सहयोगी महेन्द्र मोहन सोनी भी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE