BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 11:26 am
KHABAR : जिला एवं जनपद शिक्षा केंद्रों के संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्ति के संदर्भ में परिपत्र जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्ति के संदर्भ में परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र क्रमांक 3192 था जिसे ओवरराइटिंग के बाद 3292 लिखा गया है। यह परिपत्र दिनांक 1 मई 2023 को हस्ताक्षर एवं जारी किया गया।

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस द्वारा जारी परिपत्र में मध्य प्रदेश के समस्त कलेक्टर को संबोधित करते हुए लिखा है कि, समग्र शिक्षा अभियान मिशन अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र जनपद शिक्षा केन्द्रों में संविदा आधार पर कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों का संविदा नवीनीकरण 31 मार्च 2023 तक नियत था। राज्य स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक दिनांक 27 अप्रैल 2023 के निर्णयानुसार समग्र शिक्षा अभियान मिशन अंतर्गत जिला ब्लाक स्तरीय पदों पर संविदा आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के वार्षिक कार्यमूल्यांकन अनुसार जिनका कार्य न्यूनतम संतोषजनक श्रेणी का हो, उनका जिला स्तरीय नियुक्ति समिति के अनुमोदन उपरांत उनकी संविदा का नवीनीकरण 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए किया जाए। 

कुल मिलाकर राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिला एवं जनपद शिक्षा केंद्रों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की अवधि 1 साल के लिए बढ़ा दी गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE