बडवानी। परीक्षा पूर्व तैयारी के अंतर्गत वोकेशनल कोर्स व्यक्तित्व विकास का आज का सेशन प्रातः 11.00 बजे प्रारंभ हुआ। इसका समापन सायं चार बजे हुआ। पांच घंटे चले इस सेश न में सम्मिलित हुए बी.ए. और बी.एससी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों खुशी अग्रवाल, यंशिका सोलंकी, शैली सोनी, पूनम कुशवाह, वर्षा मेहरा, तनिषा राठौड़, सुभाष चोहान आदि ने कहा की जीवन में पहली बार इतनी लंबी क्लास अटेंड की ।सच कहें तो समय का पता ही नहीं चला। बहुत कुछ सीखने का मिला और आत्मविष्वास बढ़ा कि परीक्षा में हमारा प्रदर्षन बेहतर होगा। वस्तुतः आज शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्षन में यह प्रषिक्षण सेषन आयोजित किया गया था। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया एवं वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 की धूरी वोकेषनल कोर्स हैं। इनका उद्देष्या विद्यार्थियों की रोजगारोन्मुखी क्षमतओं को बढ़ाना है। षिक्षा विभाग ने 35 वोकेषनल कोर्स पढ़ने के लिए उपलब्ध करवाये हैं। देवी अहिल्या विष्वविद्यालय, इन्दौर द्वारा संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं में 25 एवं 27 मई तथा 5 जून को वोकेषनल कोर्सेस की लिखित परीक्षा होगी। इसी सिलसिले में परीक्षा पूर्व तैयारी करवाई गई। इन बिंदुओं का दिया प्रषिक्षण उच्च षिक्षा विभाग, मध्यप्रदेष शासन, भोपाल के द्वारा प्रषासनिक अकादमी भोपाल से व्यकित्तव विकास के प्रषिक्षित षिक्षक डॉ. मधुसूदन चौबे ने आज पांच घंटों की अवधि में करीब तीस बिंदुओं पर परीक्षोपयोगी प्रषिक्षण दिया। इनके अंतर्गत व्यक्तित्व की अवधारण, व्यक्तित्व का वर्गीकरण, सफलता एवं असफलता, लक्ष्य निर्धारण, स्मार्ट लक्ष्य, विष्वास एवं आत्मविष्वास, स्वॉट एनालिसिस, संचार कौषल, बॉडी लेंगुएज, सोषल मीडिया का प्रभावी उपयोग, नेटिकेट, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट, रिज्यूमे, समय प्रबंधन, मॉक साक्षात्कार, साक्षात्कार, गु्रप डिस्कषन, तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल्स, हॉर्ड स्किल्स, मंच भय दूर करना, सामाजिक षिष्टाचार आदि सम्मिलित है। डॉ. चौबे ने कहा कि मुझे इस बात कि खुषी है कि कॉलेज के विद्यार्थी पढ़ना चाहते हैं और वे इतने लंबे सेषन अटेंड करने में रुचि दिखा रहे हैं। सहयोग स्वाति यादव, कन्हैया फूलमाली, राहुल भंडोले, अंकित काग, वर्षा मालवीया, भियारी गुर्जर ने दिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।