बडवानी। बड़वानी नगर गौरव महोत्सव के तहत मंगलवार की रात्रि में शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के विशाल प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिलभारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन के साथ कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल एवं नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चोहान ने किया। कवि सम्मेलन में संचालन वरिष्ठ कवि प्रकाश नागर ने किया, वही स्वस्तिवाचन व मां भारती का वंदना कवियत्री साबिहा असर ने किया। युवा कवि शिवा इन्दौरी ने अपनी कविता में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकाण्ड से युवतियों को प्रेरणा लेने की कविता सुनाई। वीर रस के कवि हिमांशु हिन्द ने देशभक्ति की कविता पाठ से भारत माता की जय के नारे से पाण्डाल गूंज उठा। हास्य रस के कवि कुलदीप रंगीला, विष्णु विश्वास एवं सुनिल समैया की कविताओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। कवि सम्मेलन में प्रेम एवं श्रृंगार रस की कवियत्री सुमित्रा सरल एवं साबिहा असर की कविताएं भी समां बांधने में सफल रही । कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने अपनी कविताओं में नारियों को सशक्त करने एवं अपने क्षमता को पहचानने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, एसडीएम घनश्याम धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चोहान, जिला पंचायत सदस्य गीता चोहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, जिला महामंत्री विक्रम चोहान, महिला मोर्चा की जया शर्मा, सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी, नगर पालिका बड़वानी सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, नगर पालिका बड़वानी के पार्षदगण सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दूर-दराज क्षेत्रो से आये श्रोता उपस्थित थे। कवियों को स्मृति चिन्ह किये गये भेंट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के समापन के पश्चात् एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चोहान एवं जिला महामंत्री विक्रम चोहान ने सभी कवियों को बड़वानी नगर गौरव महोत्सव की स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सभी कवियों ने भी बड़वानी वासियों के प्यार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 25 मई को होगा गौरव महोत्सव का समापन बड़वानी नगर गौरव महोत्सव के छः दिवसीय कार्यक्रम का समापन बड़वानी जिले के स्थापना दिवस 25 को होगा। इस दौरान शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के विशाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका गीताबेन रबारी एवं गायक अर्पित पंवार के गीतों की प्रस्तुति होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।