मन्दसौर। शहर के वार्ड क्रमांक 7 नूर कालोनी में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। विधायक निधि से 10 लाख रुपए स्वीकृत राशि से नूर कालोनी में सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण कार्य होगा। पंडित द्वारा विधि विधान से मंत्रोचार, पूजा अर्चना कर सड़क भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, वार्ड पार्षद, पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंदवानी, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए।
विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि मन्दसौर की सबसे पुरानी और अविकसित अवैध कालोनी है। नियम अनुसार नगर पालिका परिषद अवैध कालोनियों में विकास नहीं कर सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश की 6700 अवैध कालोनियों को वैध करने का संकल्प लिया है जिसके अंतर्गत मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा जैसे मकान की रजिस्ट्री, बैंक से ऋण उपलब्ध हो जायेगा क्रय,विक्रय हो जायेगा अभी ये सभी धारकों के रूप में नगर पालिका के रिकार्ड में दर्ज है 10 लाख रुपए की राशि सीमेंट कांक्रीट रोड के लिए विधायक निधि से स्वीकृत कर दी है में लगातार मंदसौर की कालोनियों में विकास कार्य के लिए धन राशि प्रदान कर रहा हूं अभी तक लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए कि राशि इस वर्ष में दे चुका हूं।