बुरहानपुर। कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा समय सीमा में अधिकारियों को दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज तहसीलदार रामलाल पगारे द्वारा टीएल के उपरांत ग्राम लोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग का आयोजन किया जाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत ईकेवायसी और डीबीटी का कार्य प्राथमिकता से किए जाने व्यवस्था बनाई गई। जिला बुरहानपुर अंतर्गत समस्त बैंक अधिकारीगण भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ईकेवायसी और डीबीटी का कार्य करवाने में सहयोग प्रदान करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।