BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 5:34 pm
BIG REPORT : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, अधिकारियों को दिए सीएम हेल्पलाईन और जनसेवा प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देश, लापरवाही की दशा में होगी कार्रवाई, पढ़े खबर

Share On:-

बुरहानपुर। आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर  भव्या मित्तल ने विभागवार समीक्षा की। टीएल मीटिंग के दौरान सबसे पहले सीएम हेल्पलाईन की विभागवार समीक्षा की गई। नगर निगम की 19, जनपद बुरहानपुर खकनार 77 एवं 75 शिकायतों के निराकरण को गंभीरता से लेने हेतु निर्देशित किया गया। तहसीलदार ग्रामीण रामलाल पगारे की तरह रणनीति बनाकर शिकायतों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। आटीओ व एमपीआरटी तथा मण्डी की शिकायत एडीएम एवं पीएचई की शिकायत सीईओ जिला पंचायत देखेंगे कि समय सीमा में शिकायतों का निराकरण हो। एलडीएम की 17 शिकायत भी जीेरो होना चाहिए। वन विभाग की 12, खनिज की 6, पुरातत्व विभाग की शिकायत भी निराकृत हो। तहसीलदार बुरहानपुर ने अब तक कराये कि उनके द्वारा 26 अप्रैल, 2023 को 22 वारंट जारी किये गये 80 हजार रूपये की वसूली पूर्व में की गई थी। अभी 13 हजार रूपये की वसूली और की गई है। 34 आवासीय भू-अधिकार के प्रकरण शेष है। पट्टो वितरण फोफनार व गोद्री का शेष है। सभी वितरण कराने के पश्चात जियो टेगिंग कराकर तहसील कार्यालय शाहपुर में नियमित बैठना शुरू हो। उमरदा और इच्छापुर की पानी की टंकी के संबंध में होने वाली कार्यवाही पीएचई द्वारा पूर्ण कराई जाये। तहसीलदार नेपानगर प्रवीण ओहरिया ने बताया कि नेपानगर के 7 पट्टे आज वितरित हो जायेंगे। नर्मदा टेªडिंग कंपनी के 28 हजार रूपये की वसूली के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक 6 जून, 2023 को होना है। इसके लिए 29 मई तक सभी कृषि से जुडे़ विभाग आवश्यक तैयारी कर डीडीए को उपलब्ध कराये। जिन्हें वे जिला पंचायत सीईओ को प्रस्तुत करें। सभी विभाग जीआईएस एन्ट्री जिसके संबंध में चर्चा की गई और पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शीघ्र पूर्ण कराये। जिला स्तर पर हेड पोस्ट मास्टर टीएल में आमंत्रित थे। उनका मोबाइल नंबर 94068-19572 है। उनके द्वारा बताया गया कि, 21 पोस्ट ऑफिस ग्रामीण क्षेत्र में है। जिन्हें जीआईएस करा लिया जायेगा। कलेक्टर द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन को पूरा कराने तथा खकनार के 1 ग्राम में कैम्प लगाकर पूर्ति कराने हेतु निर्देशित किया गया। कम्प्यूनिटी फोरेस्ट अंतर्गत नागरिकों की छोटी-छोटी मांगों को पूरा किया जाये। धूलकोट क्षेत्र में ट्रायसिकल का वितरण पूर्ण कराया जाये। धूलकोट क्षेत्र में ही ऋण माफी योजना में आवेदन कम प्राप्त हुए है। अतः सहकारिता विभाग योजना की पूर्ति के लिए विशेष ध्यान दे। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित ना रहे। किसी भी हालत में पेंडेंसी ना हो। इसके लिए सभी विभाग प्रमुख जनसेवा अभियान में अपनी योजनाओं के अनुरूप कार्यक्रम को संपन्न कराये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर सिंघाडे़़, एसडीएम नेपानगर सोलंकी, एसडीएम बुरहानपुर पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर गौड़, नगर निगम आयुक्त श्रीवास्तव, उपसंचालक एम.एस.देवके, जिला कार्यक्रम अधिकारी पिल्लई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE