बुरहानपुर। जिला पंचायत सभागृह बुरहानपुर में आज स्वरोजगार/रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन की समस्त स्वरोजगार योजनायें जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना इत्यादी योजना अन्तर्गत कुल स्वीकृत 3894 प्रकरण एवं वितरण 3890 प्रकरणो में से 20 हितग्राही को राशि 123.35 लाख का मंच से जनप्रतिनिधियो के माध्यम से प्रतिकात्मक रूप में विभिन्न स्व रोजगार योजनाओ अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति/वितरण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर पूर्व महापौर अनिल भोंसले, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अधिकारी अभिलाष मरावी सहित अन्य अधिकारीगण व हितग्राहीगण उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।