BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 5:59 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में फिर एक्टिव हुआ नया सिस्टम, अब राजधानी भोपाल सहित इन जिलों में होगी झमाझम, जानिये नीमच व मंदसौर में कब बदलेगा मौसम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। एमपी में एक और सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस सिस्टम की वजह से राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में एक बार फिर जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नीमच व मंदसौर सहित राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरूवार को नौतपा की शुरूआत हो गई है। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत आंधी-बारिश से हुई। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से जून के पहले सप्ताह तक मौसम बदला ही रहेगा। ऐसे में 5 से 6 दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नौतपा की शुरूआत के साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात से प्रदेश में नमी आ रही है। इसी वजह से बेमौसम बारिश हो रही है। आज गुरूवार देर रात व कल शुक्रवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE