सीहोर। भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत कैच द रेन 3.0 थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र सीहोर द्वारा किया गया। जिला युवा अधिकारी श्रीमति मोनिका चौधरी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए चित्रकला का प्रदर्शन किया और जन - जन को जल संरक्षण करने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रशासनिक सहायक नर्मदा सेन, स्वयंसेवक पवन पंसारी, मेघा महेश्वरी, पूजा सेन, जेम्स, राशि, विधान, अरुण, सुबेत उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।