मंदसौर। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने आज परिणाम की अधिकृत घोषणा की। जारी परिणाम में 10वीं में 66.47 प्रतिशत लड़किया पास हुई है। वहीं 12वीं में 58.75 प्रतिशत परिणाम रहा। अच्छे अंक प्राप्त होने पर छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिली है।
विद्यार्थियों ने बताया कि अच्छे रिजल्ट और अच्छे अंक प्राप्त होने में हमारे गुरु शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल ने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे वर्ष भर अच्छी मेहनत कर बच्चो के भविष्य संवारने का कार्य किया बच्चो ने भी मन लगाकर पढ़ाई कर अच्छे मार्क्स हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल ने मन्दसौर के आसपास के विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि क्रमांक 2 उत्कृष्ट विद्यालय में आकर काम खर्च में अच्छी पढ़ाई कर अच्छे भविष का निर्माण करे।