मंदसौर। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत 24 मई की देर शाम तक संपूर्ण जिले में कुल 45 शिविर आयोजित हुए। ये शिविर ग्राम पंचायत / नगरी निकाय वार्डाे में आयोजित किए गए। जिसमें 1 हजार 169 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिले में अभियान 10 मई से प्रारंभ हुआ। 10 मई से आज तक जिले में कुल 69 हजार 25 आवेदन प्राप्त हुए एवं 62 हजार 689 आवेदनों का निराकरण किया गया। 24 मई को सभी शिविरों में देर शाम तक 2 हजार 81 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।